एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केजीएफः चैप्टर 2’ का शनिवार को एक नया पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने पोस्टर यश के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी साफ कर दी है। ये फिल्म 14 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।