Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओला को टक्कर देने वाला ई-स्कूटर लॉन्च

नई दिल्ली

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी बाउंस ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाउंस इनफिनिटी E1 लॉन्च कर दिया है। ग्राहक इसकी बुकिंग आज से कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 499 रुपए खर्च करने होंगे। गुजरात में इसकी कीमत 59,999 रुपए है। इस ई-स्कूटर की खास बात है कि इसे बैटरी और बिना बैटरी के खरीद पाएंगे। इसके लिए कंपनी ने बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। इसकी मदद से यूजर को बैटरी खरीदने और चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। यानी स्कूटर बिना बैटरी चार्ज किए चला पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *