मुंबई
अब एक “टैप और चैट” के जरिए मुकेश अंबानी के जियोमार्ट से किराने का सामान ऑर्डर किया जा सकता है। इसे वॉट्सऐप के जरिए आप कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी पूरी तरह से मुफ्त होगी।
फ्लिपकार्ट और अमेजन से होगी टक्कर
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को चुनौती देने के लिए कमर कस ली है। जियोमार्ट ने 90 सेकंड का ट्यूटोरियल और कैटलॉग वॉट्सऐप पर भेजकर लोगों को बताना शुरू किया है। इसने इसमें कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म से डिलीवरी मुफ्त है। इसके लिए कम से कम ऑर्डर की कोई शर्त भी नहीं है। इसमें यह भी बताया जा रहा ही कि यहाँ फल, सब्जियां, अनाज, टूथपेस्ट, पनीर, चीज और चने का आटा जैसे खाना पकाने के सभी सामान उपलब्ध हैं।