Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओलिंपिक में बॉलीवुड का तड़का:आर्टिस्टिक स्विमिंग में इजरायली महिला स्विमर्स ने माधुरी के सॉन्ग आजा नच ले पर परफॉर्म किया, वीडियो वायरल

ओलिंपिक से भारत के लिए आज अच्छी खबर आई है। पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कोई मेडल जीता है। टीम ने बेल्जियम को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसका पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड के लिए भी एक सुखद तस्वीर ओलिंपिक से सामने आई है। इजरायल की आर्टिस्टिक स्विमर्स ने माधुरी दीक्षित के सॉन्ग ‘आ जा नच ले’ पर परफॉर्म किया है।

टोक्यो में इजरायली स्विमर्स इडेन ब्लेचर और शैली बॉबरिस्की डुएट टेक्निकल रूटीन के फाइनल इवेंट के क्वालीफाइंग राउंड के दौरान कम्पीट कर रही थीं। इस दौरान दोनों ने माधुरी दीक्षित के सॉन्ग पर जबरदस्त तरीके से लयबद्ध तैराकी की। अब ये वीडियो वायरल हो गया है।

माधुरी का रिएक्शन बाकी
हालांकि, अभी माधुरी दीक्षित तक शायद ये वीडियो नहीं पहुंचा है। लेकिन, ये तय है कि जब वे इन स्विमर्स को अपने सॉन्ग पर परफॉर्म करता देखेंगी तो खुश भी होंगी और गौरवान्वित भी। ये गाना फिल्म ‘आ जा नच ले’ का है।

इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस और अनिल मेहता ने डायरेक्ट किया था। इसमें माधुरी के अलावा कोंकणा सेन गुप्ता, अक्षय खन्ना, जुगल हंसराज और कुणाल कपूर जैसे कलाकार थे। माधुरी ने इसमें एक अमेरिकी कोरियोग्राफर का किरदार निभाया था, जो भारत आकर अपने गुरु की जिम्मेदारियों को पूरा करती है।

सोशल मीडिया पर तारीफ
उधर, सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की तारीफ भी कर रहे हैं और इन स्विमर्स को धन्यवाद भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसके लिए इजरायली टीम का शुक्रिया। मैं ये देखकर और सुनकर बेहद एक्साइटेड हूं। आजा नच ले। एक अन्य यूजर ने लिखा- इजरायली इंडियन म्यूजिक पर आर्टिस्टिक स्विमिंग कर रहे हैं।

एक और यूजर ने लिखा- ओ माइ गॉड.. इजरायली इंडियन सॉन्ग पर परफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि, इजरायली स्विमर्स इस कम्पटीशन में 15वीं पोजिशन पर रहीं। उन्होंने 168.49 पॉइंट मिले। इस इवेंट में रूसी स्विमर्स से 26.51 पॉइंट पीछे रह गईं, जो की टॉप पोजिशन पर थीं। हालांकि, इंडियंस के लिए तो इजरायली जोड़ी ही नंबर वन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *