Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओसाका मियामी ओपन के फाइनल में

मियामी (वार्ता). विश्व की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक को हराकर पहली बार मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
ओसाका ने गुरुवार को दो घंटे तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में बेनसिक को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 4-6, 6-3, 6-4 से हराया और अपने करियर के चौथे डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल में जगह बनाई। चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका का अब फाइनल में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनने वाली पोलैंड की इगा स्वितेक से सामना होगा। दोनों खिलाड़ी 2019 में आखिरी एक दूसरे से भिड़े थे, जब ओसाका ने कनाडा ओपन के 16वें राउंड में स्वितेक को 7-6(4), 6-4 से हराया था।
ओसाका का लक्ष्य 2018 इंडियन वेल्स और 2019 बीजिंग खिताब के बाद अपना तीसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतना होगा।