Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कंगना रणौत ने करवा चौथ का मजाक उड़ाने वालों को दी नसीहत

अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कंगना हर खास दिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। करवा चौथ के मौके पर कंगना रणौत ने अपने बचपन की यादों को साझा किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके परिवार में लोग इस त्योहार को बेहद ही प्यार और समपर्ण के साथ मनाते हैं। साथ ही कंगना रणौत ने उन लोगों को भी नसीहत दी है, जो करवा चौथ के व्रत का मजाक उड़ाते हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘बड़े होकर, मैंने अपनी दादी, मां और चाची को और आसपास की सारी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करते देखा है। वह मेहंदी लगाती, नेलपेंट लगाती, गाने गाती, दुल्हनों की तरह सजती हैं, जिससे घर का पूरा माहौल बदल जाता है। लेकिन इस दिन घर के आदमी उनका मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि उनके भगवान अब तक भूखे हैं क्योंकि वो अब तक किचन में नहीं गईं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *