इस साल बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोवपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बारवरा रिजॉर्ट में सात फेरे लेंगे। दोनों एक्टर्स की टीम तैयारियां देखने के लिए जयपुर पहुंच चुकी हैं। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग शामिल होंगे।