पेट्रो पदार्थांे में बढ़ोतरी व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकतार्ओं का अनूठा प्रदर्शन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तथा महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे महाभियान के चौथे दिन कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने पेट्रोल पम्पों पर एकत्रित होकर अनूठे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। जंक्शन में संगरिया रोड स्थित गोयल पेट्रोल पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ता कटोरा लेकर सड़क पर उतर गए तथा आने-जाने वाले लोगों से भीख मांगी। साथ ही खच्चर रेहड़े की सवारी कर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उधर, कांग्रेस कार्यकतार्ओं को कटोरा लेकर भीख मांगते देख सड़क से गुजर रहे लोग भी एकबारगी हैरान रह गए। गोयल पेट्रोल पम्प पर विधायक पुत्र भूपेन्द्र चौधरी, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चन्दड़ा, अश्विनी पारीक, जगदीप सिंह, विकास शर्मा, सोनू मीणा, रमजान खान, नवीन मिड्ढा, विकास रांगेरा आदि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने धरना दिया तथा पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों के पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तथा महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हस्ताक्षर करवाए। इस मौके पर भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि महाभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता रोजाना पेट्रोल पम्पों पर एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सब केन्द्र सरकार को चेताने के लिए किया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेकर जनता को राहत पहुंचाई जाए। क्योंकि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण यह आम नागरिकों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार महंगाई को भी नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। वहीं अश्विनी पारीक ने बताया कि कांग्रेस की ओर से 7 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज जिला मुख्यालय पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास कटोरा लेकर सड़क पर भीख मांगकर मोदी सरकार तक यह आवाज पहुंचाने की कोशिश की है कि अगर महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो आम जनता व मध्यमवर्गीय परिवार कटोरा लेकर सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हो जाएंगे। पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों की बजाय खच्चर रेहड़े पर सवारी करनी पड़ेगी। इसलिए केन्द्र सरकार से मांग है कि वह आम आदमी को दबाना बंद करे और उन्हें राहत देने के लिए पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दाम कम करे। उधर, टाउन में भारत माता चौक के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, भूपेन्द्र चौधरी, गुरमीत सिंह चन्दड़ा, जिनेन्द्र जैन बेबी, पार्षद मनोज सैनी, राजेन्द्र बैद, एडवोकेट जाकिर कायमखानी, मुकेश भार्गव, भूपेन्द्र नेहरा आदि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिनेन्द्र जैन बेबी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले वाहन चालकों का महाभियान में पूरा सहयोग मिल रहा है। वे महंगाई के खिलाफ अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के जरिए केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में कमी करने के लिए विवश कर दिया जाएगा। इसी प्रकार सूरतगढ़ फोरलेन पर चुंगी नम्बर आठ के नजदीक स्थित गणेशगढिय़ा पेट्रोल पम्प पर शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से भूपेन्द्र चौधरी, गुरमीत सिंह चन्दड़ा, रणवीर सिहाग के नेतृत्व में धरना देकर व विरोध-प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने व पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कमी करने की मांग की गई। यहां भी कार्यकतार्ओं ने कटोरा लेकर भीख मांगकर व कटोरा बजाकर विरोध दर्ज कराया।