23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान करने पर आभार व्यक्त
by seemasandesh
ह्यकोविड-19 की चुनौतियों तथा संकट से निपटनाझ् विषय पर भाजपा का वर्चुअल सेमिनार हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ की ओर से सेवा ही संगठन-2 के तहत ह्यकोविड-19 की चुनौतियां तथा संकट से निपटनाझ् विषय पर शनिवार को वर्चुअल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में पाली विधायक ज्ञानचंद पारख ने मुख्य वक्ता के रूप में संवाद किया। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने की। वर्चुअल सेमिनार को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानचंद पारख ने मंत्रिमण्डल विस्तार की पहली ही कैबिनेट बैठक में 23 हजार करोड़ के हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान करने पर मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चीन से कोरोना वायरस के फैलने की खबर पर तुरन्त तत्परता दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 20 में पूरे देश में व्यापक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया और विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने का प्रबंध किया। कोरोना से निपटने के लिए मोदी ने लक्ष्य रखा टेस्ट करो, ट्रेक करो और ट्रीट करो। मोदी ने दूसरी लहर की संभावना के चलते अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए सभी राज्यों को आॅक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पीएम केयर फंड से रुपए दिए। साथ ही वेंटिलेटर भी दिए। भारत में जहां मास्क, पीपीई किट और वेंटिलेटर नहीं बनते थे। वहां पर सभी चीजों का निर्माण शुरू हो गया। आज पूरे देश में 37 करोड़ टीके लग चुके हैं जो कई देशों की आबादी से भी अधिक हैं। टीकाकरण भी चरणबद्ध तरीके से हुआ। साल के अंत तक 200 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे देश में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा राष्ट्र है जिसमें दोनों टीके भारत के ही हैं, तीसरा, चौथा और पांचवां टीका भी बनकर तैयार है। इसमें नेजल स्प्रे भी है। बच्चों की नाक में स्प्रे करने से वे कोरोना से बचे रहेंगे। ये सभी तैयारी हो रही है। कोरोना में जो बच्चे अनाथ हुए उनके भविष्य के लिए मोदी ने पीएम केयर फंड से अलग-अलग कदम उठाए। वर्चुअल सेमिनार में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण देवल, जिला संगठन प्रभारी विजयप्रकाश आचार्य, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, महावीर महला, लेखराम जोशी, जिला मंत्री महेंद्र चाहर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज लावा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महंगासिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बेनीवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष नौरंग, आईटी संयोजक गुरविंद्र मान, जिला परिषद सदस्य अलीशा चौधरी, अमृतासिंह, पूनम हिसारिया, मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, जसपाल सिंह, पवन श्रीवास्तव, प्रदीप ऐरी, जगतार बराड़, पवन मित्तल, चरणदास गर्ग, हंसराज भुनवाल, भारतभूषण शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती आदि शामिल थे।