मुंबई
शाहिद कपूर के करियर के लिए फिल्म ‘कबीर सिंह’ मील का पत्थर साबित हुई है। फिल्म में उन्होंने सर्जन कबीर राजधीर सिंह का किरदार निभाया। 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, प्रीति सिक्का के किरदार में थीं। जब प्रीति की शादी किसी और से हो जाती है तो कबीर गुस्से में रहने लगता है। उसे ड्रग्स, शराब और चेन स्मोकर की लत लग जाती है। शाहिद ने खुलासा किया कि ‘कबीर सिंह’ के किरदार ने असल जिंदगी में स्मोकिंग छोड़ने में अहम रोल निभाया। अपनी फिटनेस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह ड्रिंक और स्मोक नहीं करते।