Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कमजोर पड़ा कोरोना, लेकिन सावधानी जरूरी:राजस्थान में 24 घंटे में 193 पॉजिटिव केस, 26 जिलों में मौत का आंकड़ा जीरो; 3 शहरों में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले

जयपुर

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने लगा है। यहां शनिवार रात को पिछले 24 घंटे में महज 193 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए और सात लोगों ने दम तोड़ा। राहत की बात यह है कि प्रदेश में 33 में से राजधानी जयपुर सहित 26 जिले ऐसे है। जहां कोरोना संक्रमण की वजह से एक भी मौत नहीं हुई। यहां मौत का आंकड़ा शून्य रहा।

बांसवाड़ा, बूंदी, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, सवाईमाधोपुर में कोरोना संक्रमण और मौत का एक भी केस सामने नहीं आया। यहां संक्रमण और मौत जीरो हो गए है। प्रदेश में 9 मई को राजस्थान में 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हो गए थे। वहीं, 19 जून तक एक्टिव केसों का आंकड़ा 3451 पर आ गई। ​​​​​​

सिर्फ 3 शहरों में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस, बाकी में ज्यादातर जीरो
यहां जयपुर, अलवर और जोधपुर शहर ही ऐसे है। जहां 20 से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले है। जबकि 25 जिलों में 10 से 20 के बीच पॉजिटिव केस आ रहे है। बात राजधानी जयपुर की करें तो यहां शनिवार को 55 केस सामने आए, लेकिन एक भी मौत नहीं हुई। जबकि 1964 मरीज रिकवर हुए। यहां एक्टिव केसों की संख्या 721 रह गई है। इस वक्त सबसे ज्यादा केस जयपुर में ही है। इसके बाद अलवर में 25, जोधपुर में 19 पॉजिटिव और एक व्यक्ति की मौत होना सामने आई।

जिले का नाम24 घंटे में नए पॉजिटिव केसमौतेंएक्टिव केस
अजमेर5095
अलवर250418
बांसवाड़ा0025
बारां109
बाड़मेर2094
भरतपुर2015
भीलवाड़ा1041
बीकानेर121218
बूंदी0013
चित्तौड़गढ़1018
चुरु5075
दौसा3068
धौलपुर109
डूंगरपुर017
गंगानगर131148
हनुमानगढ़91246
जयपुर550721
जैसलमेर0064
जालौर007
झुंझुनूं70165
झालवाड़0045
जोधपुर191236
करौली2019
कोटा1034
नागौर5045
पाली1060
प्रतापगढ़5044
राजसमंद2128
सवाईमाधोपुर0013
सीकर40132
सिरोही1096
टोंक6095
उदयपुर51147

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *