Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा:19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 73.5 रुपए बढ़ी, नए रेट आज से लागू हुए

नई दिल्ली

गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपए का इजाफा किया है। नए रेट एक अगस्त से लागू हो गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले महीने घरेलू सिलेंडर के बढ़े थे दाम

1 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम 138.50 रुपए बढ़ चुके हैं। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए था। जो अब 834.50 रुपए का मिल रहा है।

हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं दाम

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं।

पिछले 7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी होकर 834.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 834.50 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *