Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करवा चौथ व्रत ने बचाई इस दिग्गज अभिनेता की जान

दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे करवा चौथ व्रत ने उनकी जिंदगी बचाई। द कपिल शर्मा शो में अपनी बेटी एकता कपूर के साथ पहुंचे जितेंद्र ने बताया कि कैसे एक बार वह मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे। जितेंद्र ने कहा कि उनके उड़ान में देरी गई थी जिस कारण वह मरते-मरते बचे। उन्होंने यह किस्सा साझा करते हुए कहा कि उन्हें उस वक्त चेन्नई के लिए एक फ्लाइट में होना चाहिए था, लेकिन उनकी पत्नी शोभा कपूर के आग्रह पर उन्होंने यात्रा में देरी कर दी। बाद में उन्होंने उस विमान से आग की लपटों को आते हुए देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *