Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का गाना ‘छठ के बरत कईसे सईया होला’ रिलीज

देशभर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो हई हैं। आठ नवंबर से देशभर में छठ पूजा शुरू होने जा रही है। ऐसे में छठ के मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लगभग हर स्टार अपने अपने छठ गाने लेकर आ रहे हैं। इस बीच गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘छठ के बरत कईसे सईया होला’ रिलीज हो गया है। खासबात ये हैं कि रिलीज के कुछ ही घंटो बाद ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

छठ के मौके पर इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने में दिखाया गया है कि अभिनेत्री को छठ पूजा करनी नहीं आती, ऐसे में अभिनेता उन्हें बताते हैं कि छठ पूजा कैसे की जाती है। गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह के इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 7 नवंबर को भोजपुरी गाना ‘छठ के बरत कईसे सईया होला’ बेव म्यूजिक एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने को रोशन विश्वास ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह ने इसे म्यूजिक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *