सामंथा रुथ प्रभु ने आंधप्रदेश में तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे कडपा में अमीन पीर की दरगाह पर गईं, जहां उन्होंने चादर चढ़ाई। सामंथा, नागा चैतन्य से तलाक के बाद नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं। उनकी फिल्म पुष्पा आने वाली है। फिल्म की सक्सेस और सॉन्ग रिलीज से पहले वे तिरुमाला और अमीन पीर की दरगाह पहुंची। दरगाह में जाने के लिए सामंथा ने साड़ी पहनी थी। इसके पहले वे 11 दिसंबर को तिरुमाला पहुंची थीं।