Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करीना कपूर ने मालदीव से फोटोज शेयर कर पति सैफ अली खान को किया बर्थडे विश, जेह और तैमूर भी आए नजर

एक्टर सैफ अली खान का आज (16 अगस्त) 51वां जन्मदिन है। वे अपना बर्थडे अपनी फैमिली के साथ मालदीव में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने मालदीव से उनके साथ की फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इन फोटोज के साथ करीना ने सैफ के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है।

हैप्पी बर्थडे टु द लव ऑफ माय लाइफ: करीना
करीना कपूर ने मालदीव से फोटोज शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे टु द लव ऑफ माय लाइफ। अनंत काल तक तुम्हारे साथ रहूं, बस मैं यही चाहती हूं।” बता दें कि एक दिन पहले ही सैफ फैमिली के साथ मुंबई से मालदीप के लिए रवाना हुए थे। दूसरे बेटे जेह के जन्म के बाद यह पहली बार है, जब करीना-सैफ छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं।

करीना कपूर ने दो फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में करीना के साथ सैफ अली खान, तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं। सभी रिजॉर्ट में पूल के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। लुक्स की बात करें तो करीना फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में हैं, जबकि सैफ अली खान सफेद कुर्ता पैजामा पहने हुए हैं। वहीं तैमूर कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं, जबकि जेह लेटे हुए हैं। जेह के साथ सैफ-करीना की यह पहली फुल फैमिली फोटो है। वहीं दूसरी फोटो में करीना और सैफ पूल में हैं और वे दोनों समंदर की ओर देख रहे हैं।

सबा पटौदी ने भी भाई सैफ को किया बर्थडे विश
करीना कपूर की इन फोटोज पर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- “हैप्पी बर्थडे माई डियर सैफू।” सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई। ढेर सारा प्यार। सुरक्षित रहो और जबरदस्त रहो।” इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर कुछ स्पेशल फोटोज शेयर कर अपने पापा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो अब्बा। मेरे सुपर हीरो होने के लिए धन्यवाद। मेरे सबसे चतुर दोस्त। सबसे अच्छी बातचीत करने वाले, सबसे अच्छे ट्रैवलिंग पार्टनर और मेरे सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम में से एक। लव यू।”

वर्क फ्रंट की बात करें करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। वहीं सैफ जल्ह ही ‘भूत पुलिस’, ‘आदिपुरुष’, ‘बंटी और बबली 2’ जैसी फिल्‍मों में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *