Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिव्या अग्रवाल ने खुद को घोषित किया शो का विनर, बोलीं- जब मैं यह शो जीतूंगी तो आप तालियां बजाएंगे

बिग बॉस OTT कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने खुद को रियलिटी शो का विनर घोषित कर दिया है, जिससे शो के होस्ट करण जौहर हैरान रह गए हैं। सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दिव्या ने ‘गलतफहमी के गुब्बारे’ टास्क किया। टास्क में, हर कंटेस्टेंट को एक साथी कंटेस्टेंट के झुंड से एक गुब्बारे को फोड़ने का मौका दिया गया। साथ ही उन्हें उस मिसअंडरस्टैंडिंग के बारे में भी बात करनी थी जो उनका मानना ​​है कि शो में पर्टिकुलर कंटेस्टेंट को है।

दिव्या ने फोड़ा प्रतीक का बैलून

दिव्या अग्रवाल ने प्रतीक सहजपाल का बैलून फोड़ते हुए उनसे कहा, “इसको लगता है ये जो भी कर रहा है घर में हफ्ते भर में, जो इसकी जर्नी चल रही है वो किसी को दिखती नहीं।” उस पर प्रतीक ने जवाब में कहा, “आपका भी दिख गया।” दोनों कंटेस्टेंट्स में थोड़ी देर तक बहस होती रही, जिसमें दिव्या ने कहा, “मुझे जो कुछ कहना है, मैं सामने कहती हूं। कम से कम मैं इसे स्वीकार करती हूं।”

प्रतीक ने दूसरी ओर, जोर देकर कहा और कुछ बार दोहराया, “नहीं, आपने नहीं किया।” वहीं को-कंटेस्टेंट्स दिव्या के लिए ताली बजाने लगे, तब दिव्या ने कहा, “जब मैं यह शो जीतूंगी तब आप तालियां बजाएंगे।”

दिव्या ने बताया खुद को शो का विनर

शो के होस्ट करण जौहर, जो सारा ड्रामा सुन रहे थे, ने कहा, “अच्छा आप पहले से ही रिजल्ट जानती हैं शो का? चलिए दिव्या ने पहले ही खुद को शो का विनर घोषित कर दिया है।”

उर्फी शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं

दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट और शमिता शेट्टी को इससे पहले रविवार को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन जीशान खान द्वारा उर्फी जावेद को चुनने के बाद दिव्या को बचा लिया गया था। उर्फी इस साल शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *