बेंगलुरु
कर्नाटक में विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेतुका बयान दिया है। एनडीटीवी के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश इकाई ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगूठा छाप और अनपढ़ बताया है।
ट्वीट में आगे लिखा गया है- कांग्रेस ने अपने राज में स्कूल बनवाए लेकिन प्रधानमंत्री कभी पढ़ने नहीं गए। कांग्रेस ने युवाओं को सिखाने के लिए कई योजनाएं बनाईं लेकिन प्रधानमंत्री ने यहां भी कुछ नहीं सीखा। बयान के तीर यहीं नहीं थमे। कन्नड़ में किए गए ट्वीट में पार्टी ने आगे लिखा- जिन लोगों ने भिक्षावृति पर प्रतिबंध के बावजूद भीख मांगना चुना, वे आज आम लोगों को भीख मांगने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।