संगरिया (सीमा सन्देश)। पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफतार करते हुए एक बाईक भी बरामद की है। थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि पकडा गया बाईक गैंग चोर गिरोह के एक सदस्य मदन लाल पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड 32 चौटाला को गिरफ तार कर एक बाईक बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया गया मदनलाल ने पूछताछ में 6 बाईक चोरी की वारदाते अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया है, जिसमे 4 संगरिया थाना व दो अन्य हनुमागढ थाना क्षेत्र की है। पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड के लिये छापामारी कर रही है। साथ ही अन्य बाईक भी बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाप्रभारी विजय मीणा, एएसआई रतनलाल, एएसआई मांगेराम, एएसआई देवीलाल, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल आरिफ, कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल हरीश एवं कांस्टेबल रिंकू शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक जना बाईक लेकर मैकेनिक के पास उसे मोडिफाई करवाने के लिए आया था। बाईक मिस्त्री बाईक को चैक करने के लिए गया तो राघव टाईल्स के कर्मचारी रणवीर कडवा ने बाईक को पहचान इसकी सूचना मालिक को दी। जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद बाईक लाने वाले युवक को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाईक लेकर आए युवक को पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई। ऐेसे में पुलिस को पूछताछ में कई बाईक की चोरी का सुराग लगा।