Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कलक्टर से बोले लोग नई मंडी में चले सब्जी मण्डी

खाजूवाला (सीमा सन्देश)। पूगल के सम्मेवाला में प्रशासन गांवों के संग अभियान के निरीक्षण के बाद जिला कलक्टर नमित मेहता ने खाजूवाला का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति सहित व पुलिस थाने का निरीक्षण किया।
कलक्टर के पुहंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में मण्डी के लोग उनसे मिलने पहुंच। यहां लोगों ने सब्जी मंडी को नई मंडी में स्थानांतरण करने की मांग की। वही प्राइवेट बसों का संचालन दन्तोर रोड पर बनाए गए बस स्टैंड से संचालन करने और वार्ड नंबर 17 में मनाई जा रही सीसी ब्लॉक सड़क की गुणवत्ता व लेवलिंग में बनवाने की मांग की।
जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि सेकंड ग्रेड के बाद प्रशासन ने ग्रामीण स्तर पर आॅक्सीजन प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाएं माकूल कर ली है। यदि कोई कोविड पेशेंट आएगे तो कोशिश रहेगी कि जो माइंड पेशेंट है उन्हें जिला अस्पताल में ना भेजकर ब्लॉक स्तर पर बनाई गई हॉस्पिटलों में ही उनका उपचार किया जाए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, सहित जिला परिषद सीईओ अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *