Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिविर में पहुंच जिला कलक्टर ने लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

सीमा सन्देश न्यूज
खाजूवाला।
पूगल के सम्मेवाला में बुधवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण कर इसका जायजा लिया। इस दौरान कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि शिविरों के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने पात्रजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। शिविर के दौरान राजस्व अभिलेखों में शुद्धिकरण के 185, नामांतरण के 175, खाता विभाजन के 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं शिविर में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 500 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। 102 लोगों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड, 52 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 103 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति, 103 आवासीय पट्टे, पालनहार योजना के तहत 9, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 18 तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक को लाभ दिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 4 ट्राई साइकिलें प्रदान की गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश,उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा, विकास अधिकारी राजेन्द्र जोइया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. बीएल मीणा, अधिशाषी अभियंता धीरसिंह गोदारा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *