Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कल मनाया जाएगा भगवान गणेश महोत्सव

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित रिद्धि सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश का जन्म महोत्सव 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12.15 बजे भगवान की महाआरती के साथ 51 किलोग्राम के लड्डू का भोग लगेगा। रात्रि को गोविंद गोधाम जागरण मंडल की ओर से जागरण किया जाएगा। इसी दिन से 11 दिवसीय गणेश महोत्सव प्रारंभ होगा। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में भगवान गणेश का महाभिषेक सुबह 10.15 बजे और महिला मंडली की ओर से कीर्तन शाम को 4 से 6.30 बजे तक किया जाएगा। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन 9 सितंबर को शोभायात्रा निकालने व मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चंदूराम शर्मा ने दी।