Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस का बजट से पहले होगा खुला अधिवेशन, गहलोत सरकार कैसे रिपीट हो, बनाई जाएगी ये रणनीति

जयपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 23 फरवरी से पहले खुला अधिवेशन होगा। यह अधिवेशन बजट से पहले बिड़ला सभागार में होगा। पहले यह अधिवेशन वर्चुअल होना था। लेकिन अब नई गाइडलाइंस के साथ इसे बिडला सभागार में करवाने की योजना है। अधिवेशन में 2023 में गहलोत सरकार कैसे रिपीट हो, इसकी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश में हर 5 साल सत्ता बदलने का ट्रेंड बरकरार नहीं रहे इस पर भी चर्चा होगी

राज्य में हर 5 साल बाद सत्ता बदलने का ट्रेंड रहा है

अधिवेशन में भाग लेने के लिए सीएम अशोक गहलोत समेत एआईसीसी और पीसीसी के पूर्व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 20 साल से राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनती रही है। सीएम अशोक गहलोत 23 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले ही अधिवेशन कराने की तैयारी है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है।