Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांस्य पदक विजेता बेटी अवंतिका का स्वागत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान को कांस्य पदक दिलाने वाली हनुमानगढ़ के गांव कोहला की बेटी अवंतिका का बुधवार को गांव कोहला में मनरेगा मेटों की ओर से प्रदेश महासचिव विनोद गोदारा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर मनरेगा सदस्यों की ओर से बेटी अवंतिका का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई। प्रदेश महासचिव विनोद गोदारा व जिलाध्यक्ष पोखर मेव ने बताया कि लखनऊ में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है। खास बात यह है कि इस टीम में जिले से चयनित एकमात्र गांव कोहला की होनहार खिलाड़ी अवंतिका ने एलबी पॉजिशन पर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए हनुमानगढ़ ही नहीं पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अवंतिका ने टीम व अपनी जीत का श्रेय अपने पिता गणपत राम सहारण, माता व जिला हैंडबॉल संघ सचिव श्याम पांडे, प्रशिक्षक शयोपत जाखड़ आदि को दिया। इस दौरान मेट, विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *