Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

काम पर लौटे सफाई कर्मचारी,चार दिन बाद उठी ढेरियां

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सभापति के आवास के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। सोमवार सुबह विवाद के चार दिन बाद सड़कों और नालियों की सफाई होने के साथ कचरे की ढेरियों का उठाव हुआ। इधर पिछले दिनों आई बरसात के चलते कई स्थानों पर नालों के चौक होने के कारण पानी निकासी की समस्या भी आई थी। शहर की कई कॉलोनियों में पानी देर रात तक सड़कों पर पसरा रहा था। ऐसे में सूरतगढ़ रोड़ सहित कई स्थानों पर नालों में लगे अवरोध हटाने के साथ और इनकी सफाई का काम भी शुरू किया गया। शहर में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के कारण कन्टेनरों से कचरे का उठाव नहीं हुआ। लगभग सभी कंटेनर गन्दगी से अट गए। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों ने घरों में कचरा पात्र लगा रखे हैं। उनके भी कचरा पात्र सोमवार को कचरे वाहन आने पर ही खाली हुए। जानकारी अनुसार पांच दिन पूर्व हुए विवाद के बाद सफाई कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट करने वालों के विरूद्ध राजकार्य में बाधा का मुकद्दमा दर्ज करने के लिए परिवाद दिया परन्तु पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज नहंी किया। ऐसे में सफाई कर्मचारियों ने मुकद्दमा दर्ज नहीं होने तक हड़ताल पर जाने की घोषणा कि थी। रविवार इसी मामलें पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्ती की घोषणा कि थी। ऐसे में आज सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *