Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ठुकरा दी थी ‘हंगामा 2’, डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- ‘शायद उन्हें मैं आउटडेटेड लगता हूं’

प्रियदर्शन के निर्दशन में बनी फिल्म हंगामा 2 जल्द ही 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष लीड रोल में नजर आएंगे, हालांकि मिजान से पहले ये फिल्म कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई थी। तीनों ही एक्टर ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था जिसके बाद मिजान को फिल्म में कास्ट कर लिया गया था। अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

ए लिस्टर्स द्वारा हंगामा 2 ठुकराए जाने पर डायरेक्टर प्रियदर्श ने कहा, ‘मुझे साउथ में रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि वो लोग मेरे बारे में खूब जानते हैं। लेकिन यहां, मैं किसी को फिल्म ठुकराने पर दोषी नहीं ठहराना चाहता क्योंकि अगर एक्टर किसी डायरेक्टर के साथ कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करता तो उसे फिल्म नहीं करनी चाहिए। आगे जाकर उनके बीच कन्फर्टेबल तरीके से बातचीत नहीं होगी। शायद ये लड़के नई सोच के डायरेक्टर्स के साथ काम करने में ज्यादा कन्फर्टेबल हैं और मैं पुराने ख्यालों का आदमी हूं’।

आगे डायरेक्टर ने कहा, ‘सवाल ये है कि शायद उन्हें लगता है कि हम अपडेट नहीं करते, लेकिन में लगातार अपडेट करता हूं। फिल्म मरक्करः लायन ऑफ द अरेबियन सी ने बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता, अगर मैं नेशनल अवॉर्ड जीत सकता हूं तो मैं अब भी अच्छा हूं’।

इससे पहले पीटीआई से बातचीत में प्रियदर्शन ने आयुष्मान, कार्तिक और सिद्धार्थ द्वारा फिल्म रिजेक्ट करने पर कहा था, ‘मैं सीधे उनके पास नहीं गया था, लेकिन मेरा कॉन्सेप्ट सिद्धार्थ, आयुष्मान और कार्तिक जैसे एक्टर्स से ही मिलता था। उन सभी ने फिल्म रिजेक्ट कर दी और अब मैंने मिजान को लेकर फिल्म बनाई है। उन्होंने फिल्म ठुकरा दी क्योंकि उन्होंने सोचा होगा कि मैं एक आउटडेटेड डायरेक्टर हूं क्योंकि मैं पिछले पांच सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हूं’।

बता दें कि कॉमेडी से भरपूर फिल्म हंगामा 2, 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना चुरा के दिल मेरा 2.0 भी रिलीज हो चुका है जिसमें शिल्पा शेट्टी और मिजान का धमाकेदार डांस देखने मिल रहा है। गाने को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *