Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर : ‘अला वैकुंठपुमरलो’ की हिंदी रीमेक है ‘शहजादा’

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की झोली में इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं। इनमें से एक है रोहित धवन के निर्देशन में बन रही शहजादा, जो साउथ की हिट फिल्म अला वैकुंठपुमरलो की हिंदी रीमेक होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक फिर एक बार लुकाछिपी एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने 21 करोड़ रुपए फीस ली है।

हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने रोहित धवन की इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए फीस ली है, जो काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है, कार्तिक धीरे-धीरे इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स के बीच जगह बना रहे हैं और उनकी बढ़ी हुई फीस और पॉपुलैरिटी इस बात का सबूत है। यंग एक्टर ने अपनी अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म शहजादा के लिए 21 करोड़ रुपए लिए हैं जो अब तक कि सिंगल थिएट्रिकल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *