Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार से भिड़ी हरियाणा रोडवेज बस, बस स्टैंड में हुआ विवाद

  • कार चालक पर रोडवेज बस की चाबी छीनने का लगाया आरोप
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के बस स्टैंड में मंगलवार दोपहर को उस समय विवाद हो गया जब हरियाणा रोडवेज की एक बस पीछे खड़ी कार से भिड़ गई। गुस्साए कार चालक ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि कार चालक ने रोडवेज बस की चाबी निकाल ली और हाथापाई करने का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के प्रयास किए। हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक इन्द्रपाल व मनोज कुमार का कहना था कि वे डबवाली से हरियाणा रोडवेज की बस नम्बर आरजे 31 सीए 5859 लेकर जंक्शन बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्हें हनुमानगढ़ से वापस डबवाली जाना था। बस स्टैंड में बस लेकर पहुंचे तो पीछे खड़ी कार से बस टकरा गई। इसमें रोडवेज चालक का कोई कसूर नहीं है। इसमें कार चालक की गलती है। क्योंकि बस स्टैंड में सिर्फ बसों के ही आने की अनुमति है, अन्य वाहनों की नहीं। बस आॅपरेटर स्टैंड में प्रवेश के लिए नगर परिषद के ठेकेदार को पार्किंग शुल्क देते हैं। या तो कार को हुए नुकसान का हर्जाना ठेकेदार भुगते या रोडवेज विभाग। परिचालक ने आरोप लगाया कि कार चालक ने बस की चाबी निकाल ली। साथ ही उनके साथ छीनाझपटी की। इससे उन्हें गन्तव्य स्थान पर जाने में देरी हुई है। इसका भी कार चालक से हर्जाना वसूला जाना चाहिए। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस थाना से एएसआई सुरेश मीणा मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों से समझाइश के प्रयास किए। हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने कार चालक के खिलाफ छीनाझपटी कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। उधर, विवाद के चलते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *