Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किशोरी को अपहरण करने के मामले में युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। घर से स्कूल जाने का कहकर निकली नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में जंक्शन पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजूराम (21) पुत्र तुलच्छाराम नायक निवासी संगतपुरा पीएस श्रीकरणपुर जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 नवंबर को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कक्षा सातवीं में अध्ययनरत उसकी 13 वर्षीय बेटी 22 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे बैग लेकर स्कूल जाने का कहकर गई थी। लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही वापस घर आई। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ अपहरण के आरोप में भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई दलीपसिंह को सौंपी। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि किशोरी को राजूराम बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राजूराम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *