चंडीगढ़
पंजाब में किसानों के बीच टिकट बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया है। हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी 25 चुनाव टिकट मांग रहे हैं, जबकि किसान नेता बलबीर राजेवाल की अगुआई वाले पंजाब के 22 किसान संगठन उन्हें सिर्फ 9 टिकट देने को तैयार हैं। इसको लेकर राजेवाल और चढ़ूनी ग्रुप में ठन गई है। पंजाब के 22 संगठनों के नेता रूल्दू सिंह मानसा ने कहा कि चढ़ूनी की एक यूनियन है। उस लिहाज से उन्हें टिकट दी जा रही हैं। इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।