Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘विक्रम वेधा’ में तीन लुक में नजर आएंगे ऋति‍क रोशन

मुंबई

‘सुपर 30’ के बाद ऋति‍क रोशन एक बार फिर यूपी-बिहार से ताल्‍लुक रखने वाले युवक के रोल में नजर आएंगे। उनका वह अवतार ‘विक्रम वेधा’ में देखने को मिलेगा। बतौर ‘वेधा’ उनका पहला लुक उनके जन्‍मदिन के मौके पर जारी किया गया। हालांकि, दैनिक भास्‍कर को उसके अतिरिक्‍त कई खास जानकारियां हासिल हुई हैं। हाल ही में पिछले महीने लखनऊ में सैफ अली खान और राधिका आप्‍टे ने इसके दूसरे दौर की शूटिंग पूरी की थी।

ऋतिक ने तीनों लुक की शूटिंग अबुधाबी में पूरी कर ली है
फिल्‍म से जुड़े सूत्रों ने इस फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्‍प जानकारी दैनिक भास्‍कर से शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि ऋतिक को ‘विक्रम वेधा’ के लिए अवधि टोन पकड़ने में कोई दिक्‍कत नहीं आई है। उसमें उन्‍हें ‘सुपर 30’ के दौरान डायलेक्‍ट ट्रेनिंग बहुत काम आई है। साथ ही आने वाले दिनों में ऋतिक के बतौर ‘वेधा’ दो और लुक जारी किए जाएंगे। तीनों लुक की शूटिंग उन्‍होंने अबुधाबी में पूरी कर ली है।

‘विक्रम वेधा’ को पूरी तरह यूपी में सेट किया गया है
सूत्रों ने आगे बताया, “यह फिल्म साउथ की ‘विक्रम वेधा’ का रीमेक है। इसे पूरी तरह यूपी में सेट किया गया है। मेकर्स की पिछले साल यूपी में ही शूट करने की योजना थी। हालांकि, कोरोना और लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं सका। ऐसे में मेकर्स ने पहले मुंबई में कानपुर का सेट क्रिएट कर लिया था, मगर कोविड के चलते शूटिंग की इजाजतों में देरी होती गई। लिहाजा वह सेट डिस्मेंटल करना पड़ा। फिर भोपाल में कानपुर से मिलते जुलते लोकेशन ढूंढे गए, मगर वहां भी शूटिंग में देरी होने की संभावनाएं बनती गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *