Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसान आंदोलन के सात माह पूरे:कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जताया विरोध, किसान बोले, ‘ कृषि कानून वापस ले सरकार, नहरों में गंदा पानी हो बंद ‘

श्रीगंगानगर

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों को कहना था कि कृषि कानूनाें से किसानों को नुकसान हो रहा है। सात माह से किसान आंदोलनरत है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।

कलेक्ट्रेट पर हुई सभा
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इलाके में जहां एक ओर किसानों की कृषि कानून वापस लेने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा वहीं नहरों में आ रहा गंदा पानी भी इलाके के लिए बड़ी परेशानी है। उनका कहना था कि नहरों में गंदा पानी आने से यह पेयजल के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है। वहीं नहरों में सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

इन वक्ताओं ने किया संबोधित
सभा को पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, कृषि उपज मंडी समिति ( फल-सब्जी ) के पूर्व अध्यक्ष मनिंद्र सिंह मान, रमन रंधावा, जनवादी महिला समिति की दुर्गा स्वामी, श्रीगंगानगर सब्जी उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष अमरसिंह बिश्नोई, किसान आर्मी के गुरलालसिंह बराड़ सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *