Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुएं में कूदकर जान देने वाली मां और 5 बेटियों का एक चिता पर अंतिम संस्कार

कोटा

कोटा की मदनपुरा ग्राम पंचायत के कालियाखेड़ी गांव में रविवार शाम मां और 5 बेटियों की चिता एक साथ जली। रविवार को मां अपनी 5 बेटियों के साथ कुएं में कूद गई थी। सभी की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर झगड़ा करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। दो बेटियां मां के साथ नहीं गईं तो जिंदा बच गई। पुलिस पूछताछ में दोनों बेटियों ने पूरी घटना के बारे में बताया।

बेटी गायत्री (14) ने बताया कि शाम को खाना खिलाने के बाद मां ने सभी बेटियों के सिर पर हाथ फेरा। घंटों सभी को प्यार करती रही। उनका माथा चूमती रही। इसके बाद हम सभी सो गए। सुबह नींद खुली तो मां व पांच बहन घर में नहीं थी। अब परिवार में गायत्री व पूनम (7) जीवित बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *