Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने विधायक खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो का सोर्स पूछा

जयपुर

फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए हैं। गहलोत के ओएसडी चार नोटिस के बाद आज पहली बार क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दिल्ली क्राइम ब्रांच के रोहिणी ऑफिस में लोकेश शर्मा से पूछताछ चल रही है। लोकेश शर्मा पेश होने के लिए कल ही दिल्ली चले गए थे। क्राइम ब्रांच फोन टैपिंग केस से जुड़े सबूतों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल विधायक खरीद फरोख्त के दावे वाले ऑडियो टेप का है। क्राइम ब्रांच सीएम के ओएसडी से उस ऑडियो के सोर्स के बारे में पूछ रही है। हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर इसी साल 25 मार्च को सीएम के OSD लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ फोन टैपिंग, ऑडियो वायरल करके छवि खराब करने के मामले में केस दर्ज किया था। लोकेश शर्मा ने इस FIR को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है। हाईकोर्ट में अब तक तीन बार सुनवाई हो चुकी है, लोकेश शर्मा को 13 जनवरी तक हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *