Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘कुमकुम बोलने और सुनने लग गई है’, CM गहलोत की पहल से 7 वर्षीय बालिका को मिला नया जीवन

जोधपुर की कुमकुम ने अपने 7 वें जन्मदिन पर परिवार सहित मुलाकात कर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से आशिर्वाद लिया। कुमकुम का पिछले साल मुख्यमंत्री राहत कोष से निःशुल्क कॉकलियर इम्पलांट करवाया गया था। मुझे संतोष है कि वह अब ठीक से बोलने-सुनने के साथ ही स्कूल भी जाने लगी है। कुमकुम के माता-पिता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से आज कॉकलियर इम्पलांट जैसी महंगी प्रक्रिया राजस्थान में निःशुल्क उपलब्ध है। सीएम अशोक गहलोत आज अपने गृह जिले जोधपुर के दौरे पर है। सीएम आमजन से मुलाकात के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।