जयपुर
राजस्थान में दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं। राजधानी जयपुर में पुलिस लाइन वायरलेस क्वार्टर में एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पिछले कुछ महीने से एक रेस्त्रां में काम करती है। यहीं तकरीबन 4 महीने पहले उसकी मुलाकात राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति से हुई। राजेंद्र ने खुद को पुलिसकर्मी बता कर और पीड़िता का पति के साथ चल रहे विवाद के निपटारे में मदद करने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद तकरीबन 3 महीने पहले राजेंद्र ने पीड़िता को मिलने के लिए घाटगेट पुलिस लाइन स्थित वायरलेस क्वार्टर में बुलाया। थानाधिकारी विष्णु कुमार खत्री ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है जिसके चलते वह उससे अलग रह रही है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस में कार्यरत हैं या नहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।