हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 26वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित गुड डे डिफेन्स स्कूल ने परचम फहराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अनवर शाह ने 57 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 45 किलोग्राम वर्ग में गौरव ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने खुशी जाहिर की। संस्था अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने दोनों खिलाडिय़ों व कोच नरेंद्र सोलंकी का बुधवार को विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया व भविष्य में नित नई उपलब्धियों को हासिल करते रहने की शुभकामनाएं दी। संस्था प्राचार्य पंकज उप्पल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यालय ने एक बार फिर अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराया है, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान, विद्यालय के बच्चों की सदैव कीर्तिमान स्थापित करने की परम्परा रही है। कोच नरेंद्र सोलंकी ने इस अवसर को उत्सवस्वरूप बताते हुए कहा कि अनवर और गौरव की सतत मेहनत ने दोनों खिलाडिय़ों की कीर्ति स्थापित की है। उपप्राचार्य अनुराग छाबड़ा ने कहा कि संस्था का समस्त प्रकार के खेलों से सुसज्जित विश्व स्तर का खेल मैदान व अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए सदैव कार्यरत रहते हैं। इसी का परिणाम है कि आज संस्था के विद्यार्थी हर स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस दौरान आयोजित खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में विद्यालय के कार्मिकों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इन्होंने खिलाडिय़ों का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।