हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित हॉली ड्रीम्स कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज संस्था प्रधान आरडी जुनेजा एवं स्नेह जुनेजा ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के बाद अध्यापकों ने बाल गोपाल को झूला झुलाया। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की पोशाक में मनमोहक झांकियां व नृत्य प्रस्तुत किया। राधा और कृष्ण के रूप में बच्चों ने मैया यशोदा तेरा कन्हैया, नैनों वाले ने, वो कृष्णा है, गो-गो गोविन्दा आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को कृष्णमय बना दिया। इसके अलावा कृष्ण व सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक का मंचन कर नि:स्वार्थ मित्रता का संदेश दिया गया।