Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जालौर की घटना को लेकर निकाला कैंडल मार्च

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जालौर जिले की घटना को लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर नवयुवक संघ की ओर से गुरुवार रात्रि को जंक्शन शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। संघ अध्यक्ष नारायण राम नायक के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान संघ सदस्यों ने शहीद भगतसिंह चौक पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा व मृतक छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल की आत्मिक शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर संघ अध्यक्ष नारायण राम नायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपी शिक्षक छैलसिंह को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। इस मौके पर महावीर चौपड़ा, मनसुख बंगा, विनोद कंडा, हेमचंद माड़िया, दुड़ाराम नायक, रेवंतराम नायक, सोबरन लाल, मोहनलाल माड़िया, राजेश चारण, पूर्व पार्षद कमला देवी, शांति देवी, संतोष देवी, रजनी देवी, मंजू देवी, पालसिंह, राजेंद्र माड़िया, सुरजाराम, कमलेश, राजकुमार के अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ, वाल्मीकि समाज, नायक समाज, रेलवे एससीएसटी, रविदास कमेटी, शिक्षक संघ, महिला मोर्चा, युवा क्लब जोड़कियां, धानका समाज सहित कई अन्य दलित संगठनों के सदस्य मौजूद थे।