Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी- यह युवा तेज गेंदबाज बहुत जल्द भारत के लिए खेलता दिखेगा

नई दिल्ली

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के नाक में दम कर रखा है। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे या उसके आसपास की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। 22 साल के तेज गेंदबाज की गति को देखकर हर कोई हैरानी है। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि इस तेज गेंदबाज को जल्द से जल्द टीम इंडिया में खेलने का मौका मिलना चाहिए। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी उमरान के भारतीय टीम में खेलने की भविष्यवाणी की है। गावस्कर ने उमरान की तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा पेसर अपनी गति से सभी को प्रभावित कर रहे हैं।