मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की खबरों के अलावा रणबीर- आलिया अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर भी खबरों में हैं और इस बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने केसरिया (Brahmastra song Kesariya) का एक टीजर शेयर किया है।
रणबीर- आलिया पर चढ़ा ‘केसरिया’ रंग
आरआरआर के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से एक टीजर पोस्टर शेयर किया है। इस वीडियो पोस्टर में रणबीर और आलिया काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रणबीर और आलिया का माथा एक दूसरे से टिका हुआ है, वहीं रणबीर का हाथ आलिया की कमर पर है, जबकि आलिया ने रणबीर की गर्दन पर हाथ रखा है। दोनों इस पोस्टर में काफी रोमांटिकअवतार में दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में केसरिया गाना बज रहा है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।