Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली आर्चरी और शूटिंग चैंपियनशिप रद्द; IPL और टी-20 वर्ल्ड कप भी देश से बाहर होगा

नई दिल्ली

कोरोना महामारी का भारत में होने वाले खेलों पर बड़ा असर पड़ा है। पहले मई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप को भी UAE में शिफ्ट कर दिया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली शूटिंग और आर्चरी चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया है।

यह फैसला शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स इंडिया (CGI) एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने लिया है। उसे कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) का भी सपोर्ट मिला है।

बर्मिंघम में होने हैं कॉमनवेल्थ गेम्स
2022 कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं। इसमें से शूटिंग के हटा दिया गया था। यह भारत का परंपरागत खेल है, जिसमें देश को महारत हासिल है। ऐसे में भारत ने कॉमनवेल्थ का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। इस धमकी के बाद शूटिंग और आर्चरी को चंडीगढ़ में कराने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अब यह भी रद्द हो गया है।

कॉमनवेल्थ से 6 महीने पहले होनी थी दोनों चैंपियनशिप
इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन, वर्ल्ड आर्चरी और भारत सरकार के बीच चैंपियनशिप कराने को लेकर सहमति बनी थी। यह दोनों चैंपियनशिप जनवरी 2022 में होनी थी। यह दोनों चैंपियनशिप कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक 6 महीने पहले होनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *