Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कॉमरेड श्योपतराम का अभिनंदन

सीमा सन्देश संवाददाता. रायसिंहनगर। तीनों कृषि कानूनों का विरोध व जिले भर में सिंचाई पानी, फसल के भाव सहित आमजन की बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर जन आंदोलनों का नेतृत्व करने के लिए कॉमरेड श्योपत मेघवाल का मुकलावा में अभिनंदन किया गया। इस दौरान शिव बिश्नोई, सुनील माल, कुंदन भादू, संजय बिश्नोई, अरविंद खीचड़, माणक थालोड़, अनिल बोला, अनुराग बिश्नोई, रामकुमार भादू, सुरेंद्र गोदारा, योगेश बिश्नोई, इन्द्र सहारण, देवीलाल टाक आदि लोगों ने पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही आश्वास्त किया कि किसान आंदोलन में साथ हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा की केंद्रीय किसान कौंसिल के सदस्य कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने कहा कि किसान व मजदूर के अधिकारों के लिए आंदोलन को निरन्तर जारी रखेंगे। दिल्ली से गांवों तक किसान आंदोलन लोगों में आपसी भाईचारे को कायम किया है। किसान सभा के तहसील अध्यक्ष संजय गोदारा ने कहा कि हमारी एकता से ही हमारे अधिकार सुरक्षित रहेंगे, यह एकता बनी रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *