Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोटा के पॉश इलाके में तेंदुआ

कोटा

कोटा शहर में इन दिनों तेंदुए का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। शहर के पॉश इलाके श्रीनाथपुरम में भी तेंदुआ दिखने के बाद से सनसनी फैल गई है। शिकार की तलाश में तेंदुआ एक घर में जा घुसा। वहां तैनात गार्ड के परिवार ने देखा तो वे सहम गए। करीब डेढ़ घंटे तक वह कॉलोनी में घूमता रहा। इससे 3 दिन पहले भी रावतभाटा रोड स्थित एलेन्जा अपार्टमैंट के पास तेंदुआ देखा गया था।

दरअसल, शनिवार तड़के 5 बजे श्रीनाथपुरम सेक्टर ई कॉलोनी निवासी सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रभु सिंह के मकान में लगे CCTV कैमरे में तेंदुआ का मूवमेंट कैद हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह पहले उनके मकान के सामने स्थित गार्डन में तेंदुआ नजर आया। कुत्तों के भौंकने पर उनके पड़ोसी राजीव शर्मा के मकान में चला गया। राजीव शर्मा के मकान में चौकीदार रतन लाल का परिवार रहता है। तेंदुए मकान में रखी कुर्सी पर बैठा रहा। परिवार को लगा बाहर कुछ हो रहा है तो झांक कर देखा। वहां कुर्सी पर तेंदुआ बैठा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *