श्रीगंगानगर
रीट लेवल-2 के मंगलवार को घोषित रिजल्ट में श्रीगंगागनर के गांव बारह जैड के कीरतसिंह स्टेट में टॉपर रहे हैं। उन्होंने 146 अंक हासिल किए। परिणाम के बाद कीरतसिंह का कहना था कि उन्हें यह तो लगता था कि वह रीट पास कर लेंगे, लेकिन स्टेट में टॉप कर लेने की उम्मीद नहीं थी। वह मूल रूप से पंजाब से हैं, लेकिन वर्षों से इसी इलाके में रहते हैं। सेलिब्रेट करनें के लिए ढोल बजेंगे, मिठाइयां बंटेंगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के अंत में शुरू की गई तैयारी उसे फायदा दे गई। कोरोना काल में सब घरों में कैद थे। उन्होंने उस समय का उपयोग किया। लगातार पढ़ाई में लगे रहे और परिणाम भी बेहद अच्छा मिला। अब स्कूल लेक्चरर के लिए तैयारी करेंगे। भगवान चाहेगा तो सफलता भी मिलेगी।