उदयपुर/प्रतापगढ़
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर हाल ही हुए उप चुनाव के बाद आज मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। धरियावद में कांग्रेस के नगराज मीणा ने कुल 18725 वोटों से जीत हासिल की। यहां दूसरे स्थान पर निर्दलीय चुनाव में उतरे थावरचंद मीणा रहे। वहीं, बीजेपी तीसरे नंबर पर रही। वहीं, वल्लभनगर में भी कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं। दरअसल, दोनों विधानसभा सीट पर विधायकों के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे।