Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना थमने पर ट्रैक पर आ रही ट्रेनें:कागजों में तो सितंबर तक बढ़ाया 40 ट्रेनों का संचालन, लेकिन सिस्टम में अभी जून तक ही दौड़ रहीं

जयपुर

रेलवे कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ट्रेनों को शुरू कर रहा है। दूसरी लहर के शुरुआती दौर में जहां जयपुर से महज 35 ट्रेन ही संचालित हो रही थी। वो अब संक्रमण कम होने से बढ़कर 75 हो गई हैं। हालांकि अभी भी इन ट्रेनों को स्पेशल नंबर से ही संचालित किया जा रहा है। वहीं जनरल टिकट से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अक्टूबर तक रेलवे ट्रेनों को रेगुलर नहीं करेगा। उधर रेलवे ने हाल ही में जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर मंडल के अलग-अलग शहरों से गुजरने वाली 40 ट्रेनों के संचालन को सितंबर अंत तक बढ़ा दिया है। लेकिन अभी यह बदलाव सिर्फ कागजों में ही हुआ है। क्योंकि सिस्टम अभी भी 1 जुलाई से इन ट्रेनों को कैंसिल ही दिखा रहा है। यानि इन ट्रेनों में टिकट बुक नहीं हो रहे हैं।

जयपुर से जुड़ी 20 ट्रेनों का कागजों में बढ़ी संचालन रेलवे के डीजीएम और सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार 02940 जयपुर-पुणे (प्रत्येक मंगलवार व शनिवार), 02939 पुणे-जयपुर (प्रत्येक बुधवार व रविवार), 09601 उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी (प्रत्येक शनिवार), 09602 न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर (प्रत्येक सोमवार), 04854 जोधपुर-वाराणसी मरुधर (प्रत्येक सोम, गुरू व शनिवार), 04853 वाराणसी-जोधपुर मरुधर (प्रत्येक सोम, बुध व शनिवार), 04864 जोधपुर-वाराणसी मरुधर (प्रत्येक मंगल, शुक्र व रविवार), 04863 वाराणसी-जोधपुर मरुधर (प्रत्येक मंगल, शुक्र व रविवार), 04866 जोधपुर-वाराणसी वार (प्रत्येक बुधवार), 04865 वाराणसी-जोधपुर मरुधर (प्रत्येक गुरूवार), 02495 बीकानेर-कोलकाता (प्रत्येक गुरूवार), 02496 कोलकाता-बीकानेर (प्रत्येक शुक्रवार), 09717 जयपुर-दौलतपुर चौक (प्रत्येक मंगल, शुक्र व रविवार), 09718 दौलतपुर चौक-जयपुर (प्रत्येक बुध, शनि व सोमवार), 09611 अजमेर-अमृतसर (प्रत्येक गुरू व शनिवार), 09612 अमृतसर-अजमेर (प्रत्येक मंगल व गुरूवार), 09613 अजमेर-अमृतसर (प्रत्येक सोम व बुधवार), 09614 अमृतसर-अजमेर (प्रत्येक शुक्र व रविवार), 02988 अजमेर-सियालदाह स्पेशल और 02987 सियालदाह-अजमेर स्पेशल सितंबर माह के अंत तक संचालित की जाएगी। लेकिन अभी भी बांद्रा टर्मिनस अरावली स्पेशल, अजमेर-सियालदाह स्पेशल, दौलतपुर चौक (चंडीगढ़), जयपुर-पुणे और अजमेर-अमृतसर स्पेशल सहित अन्य ट्रेनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन 1 जुलाई का टिकट ही नहीं बन रहा। क्योंकि इन ट्रेनों के संचालन को रेलवे ने कागजों में बढ़ा दिया है। लेकिन सिस्टम में अभी तक अपडेट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *