Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:बीते दिन 31023 नए केस मिले और 401 की मौत हुई; एक्टिव केस में करीब 8 हजार की कमी आई

नई दिल्ली

देश में शनिवार को 31,023 कोरोना केस मिले और 38,577 लोग ठीक हुए। लगातार दूसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। इसके अलावा 401 मरीजों की मौत भी हुई। अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई है। फिलहाल 3.47 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में चार दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 20,846 लोगों ने बीमारी को मात दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 31,023
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,577
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 401
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.16 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.47 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *