Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नए ई-फाइलिंग पोर्टल में ढाई महीने बाद भी खामियां दूर न होने पर इन्फोसिस को देना होगा जवाब, वित्त मंत्रालय ने CEO को बुलाया

नई दिल्ली

इंफोसिस के CEO और MD सलिल पारेख को सरकार ने सोमवार को पेश होने का नोटिस भेजा है। इनकम टैक्स की नई वेबसाइट में आ रही खामियों को लेकर सलिल पारेख को तलब किया गया है। उन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने पेश होकर बताना होगा कि पोर्टल में आ रही खामियां ढाई महीने बाद भी दूर क्यों नहीं हो पा रही हैं। बता दें कि इनकम टैक्स विभाग के नए पोर्टल को इंफोसिस ने ही डेवलप किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी- वहां के हालात बताते हैं CAA क्यों जरूरी है?
अफगानिस्तान संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है। पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि अफगानिस्तान में सिख और हिंदू बुरे हालात का सामना कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि देश में सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट (CAA) क्यों जरूरी है।

केंद्र की मोदी सरकार पड़ोसी देशों से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नागरिकता देने के लिए CAA कानून लेकर आई है। -फाइल फोटो

केंद्र की मोदी सरकार पड़ोसी देशों से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नागरिकता देने के लिए CAA कानून लेकर आई है। -फाइल फोटो

अगले महीने से करतारपुर गुरुद्वारा जा सकेंगे सिख श्रद्धालु
कोरोना का दोनों टीका लगवा चुके सिख श्रद्धालु अगले महीने से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जा सकेंगे। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को घोषणा की कि गुरु नानक देव की पुण्यतिथि पर वैक्सीनेटेड लोगों को इसकी इजाजत दी जाएगी। पाकिस्तान के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (NCOC) ने मीटिंग में सबकी सहमति से यह फैसला लिया। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की वजह से पाकिस्तान ने भारत को 22 मई से 12 अगस्त तक कैटेगरी C में रखा था। इस दौरान भारत से पाकिस्तान जाने के लिए स्पेशल परमिशन की जरूररत थी।

करतारपुर गुरुद्वारा को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोलने का फैसला पाकिस्तान के ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (NCOC) ने लिया है।

करतारपुर गुरुद्वारा को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोलने का फैसला पाकिस्तान के ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (NCOC) ने लिया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर पत्थर बरसाए
श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मुछआरों की नावों पर पत्थरबाजी की है, जिसमें करीब 60 नावों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही 25 नावों की फिशिंग नेट खराब हो गई है। मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मछुआरे शनिवार रात कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने गए थे। कुछ दिनों पहले ही रामेश्वरम में मंडपम समुद्री तट पर मछुआरे 300 नौकाओं पर सवार होकर मछली पकड़ने समंदर में उतरे थे। इस दौरान भी श्रीलंका की नौसेना ने इन्हें घेर लिया और इन पर पत्थर बरसाए थे।

23 अगस्त को पुणे के ASI में ओलंपियंस से मिलेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI) में ओलपिंयंस को डिफेंस सर्विस से सम्मानित करेंगे। राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान ASI के उभरते खिलाड़ियों और सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल मनोज एम नरवाणे भी मौजूद होंगे। साथ ही टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत दूसरे खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में सोमवार से बाजार खुल सकेंगे
राजधानी दिल्ली में अब बाजारों को पहले की तरह खुलने की अनुमति मिल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सोमवार से सभी बाजार अपने सामान्य समय के अनुसार खुल सकते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण अब तक बाजारों को रात के 8 बजे तक की खुलने की इजाजत थी। दरअसल, अब कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है इसलिए इन सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया है।

मणिपुर के नए राज्यपाल ला गणेशन होंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ला गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। गणेशन BJP के सीनियर नेता हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष का पदभार भी संभाला है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के लिए अलग-अलग पदों पर काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मेरी सेवाओं को पहचान मिली है। मैं भारत में कहीं भी काम करने के लिए तैयार हूं।

गुजरात हाईकोर्ट का आदेश, महिला पर बच्चे के पिता की पहचान बताने दबाव नहीं डाल सकते
गुजरात हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी लड़की या महिला को यह बताने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि उसके बच्चे का पिता कौन है। विवाह से पहले गर्भवती हुई नाबालिग लड़की से बच्चे के पिता के बारे में दबावपूर्वक पूछने से संबंधित मामले में हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि इस केस में लड़की खुद ही कह रही है कि उसे पति के साथ ही रहना है। वह यह बताने की इच्छुक नहीं है कि उसके बच्चे का पिता कौन है? तो उसे ऐसा करने के लिए किसी के भी द्वारा मजबूर नहीं किया जा सकता।

धनबाद जज हत्याकांड में नए खुलासे
CBI ने पिछले महीने हुई धनबाद जज की हत्या के मामले में नए खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अपराध से पहले चोरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। मोबाइल CDR जांच में पाया गया कि जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल हुआ, उनके EMEI नंबर अलग हैं। आरोपियों ने ऑटो चोरी करने के बाद धनबाद रेलवे स्टेशन के पास शराब पी और मोबाइल फोन की चोरी की।

आज 128 दिनों बाद 20 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
रक्षाबंधन के मौके पर आज तेल कंपनियों ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 20-20 पैसे सस्ते हुए हैं। यहां पेट्रोल 101.64 और डीजल 89.07 रुपए लीटर बिक रहा है। इससे पहले पेट्रोल के दाम 128 दिन पहले यानी 15 अप्रैल को कम हुए थे। जबकि इसके बाद 40 बार इसके दामों में बढ़ोतरी की गई।

जालंधर में हाईवे और रेल ट्रैक तीसरे दिन भी जाम

जालंधर में दिल्ली-पानीपत की तरफ जाने वाला नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक तीसरे दिन भी जाम है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद हाईवे पर लगे टेंट में पानी घुस गया। फिर भी किसान मोर्चे पर डटे हुए हैं। बारिश थमने के बाद अंदर से पानी सुखाकर फिर से बैठने की तैयारी है। यह जाम हटेगा या नहीं, इसे लेकर दोपहर 12 बजे के बाद फैसला आ सकता है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे मान ली जाती हैं तो फिर जाम खोल दिया जाएगा।

PM मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस की बधाई दी
विश्व संस्कृत दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवाशियों को बधाई दी है। PM मोदी ने ट्वीट करके कहा कि ये भाषा प्राचीन और आधुनिक भी है, जिसका तत्वज्ञान गहन है और काव्य भी तरुण है। जो अभ्यास योग्य सरल है और श्रेष्ठ दर्शन से युक्त है। उस संस्कृत भाषा को ज्यादा से ज्यादा लोगों को पढ़ना चाहिए। सभी को संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं।

PM मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज बहनें अपने भाई की कलाई पर प्रेम की डोर के रूप में राखी बांधती हैं। भाई ने बहन को प्यार से पैसे या तोहफा देते हैं और उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का चुनाव आज
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (DSGMC) का चुनाव आज है। यहां के सभी 46 गुरुद्वारा वार्ड के लिए 23 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बनाए गए 546 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। 132 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 312 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वोटों की गिनती 25 अगस्त को होगी। चुनाव में 3.42 लाख सिख वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन आज किए जा सकेंगे

UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम दर्शन आज किया जा सकेगा, जबकि सोमवार को अलीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार होगा। कल्याण सिंह का शव लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां पर अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। अतरौली के नरौरा में अंतिम संस्कार 23 अगस्त (सोमवार) को होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

तमिलनाडु में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुल जाएंगे
तमिलनाडु में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुल जाएंगे। साथ ही सोमवार से राज्यभर के थिएटर भी आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। राज्य में कुछ कोरोना प्रतिबंधों को 9 सितंबर तक के लिए बढ़ाया भी गया है। नई गाइडलाइंस के तहत, सिनेमाघरों को सोमवार से 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। थिएटरों को अपने कर्मचरियों का वैक्सीनेशन करने पर ही उन्हें बुलाने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *