नई दिल्ली
देश में शुक्रवार को 34,288 कोरोना केस मिले और 36,248 लोग ठीक हुए। इस दौरान 376 मरीजों की मौत हुई। 11 दिन बाद मरने वालों की संख्या इतनी कम आई है। अब तक 4.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में बीते दिन 57 नए केस मिले। 12 दिनों के बाद यह संख्या इतनी अधिक है। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 34,288
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,248
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 376
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.33 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.55 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।